Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

गंदे पानी से निजात दिलाने की मांग 

गंदे पानी से निजात दिलाने की मांग 


सुजानगढ़ (नि.सं.)। रेलवे फाटक संख्या तीन के पास आम सड़क पर नाले का पानी एकत्रित हो जाने की समस्या से परेशान लोगों ने उपखंड अधिकारी के नाम तहसीलदार गिरधारीलाल पारीक को ज्ञापन सौंपा है। तेजपाल गोदारा के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया है कि रेलवे फाटक संख्या तीन के सामने मैन रोड़ पर हमेशां गंदे पानी का जमावड़ रहता है और यहां पर सड़क टूट गई है। जबकि दिनभर इस कीचड़ भरी सड़क से प्रशासन के सारे अधिकारी गुजरते हैं, फिर भी किसी को नजर नहीं आता। जबकि पैदल राहगीरों का जीना मुहाल हो गया है। इसी प्रकार बड़े बुजुर्गों को काफी दिक्कत होती है। तहसीलदार ने ज्ञापन नगरपरिषद को भेजकर जल्द समाधान करवाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर पूर्व पार्षद सिराज खान कायमखानी, जनहित संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष एडवोकेट रामकुमार मेघवाल, पूनमचंद मेघवाल, गंगाधर मूंड, राजेश कुमार, सत्यनारायण सांखला, सोहिल गोपलपुरिया, साबिर अली चौहान, कमल दर्जी, गजानंद प्रजापत आदि मौजूद रहे।

फोटो केप्शन: सुजानगढ-ज्ञापन सौंपते लोग।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Elevated Road Project : अब ग्रेटर फरीदाबाद से एनआईटी और गुरुग्राम का सफर होगा आसान, 754 करोड़ की एलिवेटेड रोड योजना तैयार