Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

धूम धड़ाका प्रीमियर लीग का हुआ शुभारंभ 

धूम धड़ाका प्रीमियर लीग का हुआ शुभारंभ 



सुजानगढ़ (नि.सं.)। नया बास स्थित खेल स्टेडियम में धूम धड़का चेरीटेबल ट्रस्ट द्वारा धूम धड़ाका प्रीमियर लीग का आयोजनकिया गया है। प्रतियोगिता में कुल 11 टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता का उद्घाटन ग्राम पंचायत गोपालपुरा की प्रशासक सविता राठी, भाजपा मंडल अध्यक्ष विनय माटोलिया, भाजपा नेता एडवोकेट मनीष दाधीच, सेटलर ट्रस्टी बसंत बोरड़ ने किया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष विनय माटोलिया ने कहा कि खेल हमारे जीवन के प्रति आवश्यक हैं और खेलों से ही व्यक्ति का शारीरिक और मानसिक विकास होता है। लीग के संयोजक चंद्रकांत खुड़िया ने बताया कि सुजानगढ़, पड़िहारा, जसवंतगढ़ और लाडनूं की स्कूल की 9 टीमों के बीच शुक्रवार को 9 मैच खेले गए। इन 9 टीमों से 3 टीमों- विमल विद्या विहार (विजय टाइटंस), बाल भारती इंटरनल स्कूल (एलएमबी सुपर किंग्स) ने बेस्ट थ्री राउंड के लिए क्वालीफाई किया। इन तीनों टीमों के बीच त्रिकोणीय मुकाबला शनिवार को खेला जाएगा। गर्ल्स क्रिकेट मैच और डीडीएलपी सीजन 2 का फाइनल शनिवार को खेला जाएगा। सेटलर ट्रस्टी बसंत बोरड़ ने बताया कि टूर्नामेंट की ट्रॉफी का अनावरण हुआ, जिसमें भाजपा मंडल अध्यक्ष विनय माटोलिया, विनोद सेन, परमेश्वर गुर्जर, वैभव सर्राफ, नितिन बोरड़, योगेश जोशी, पंकज यादव और दिनेश गुर्जर आदि मौजूद रहे।

फोटो केप्शन: सुजानगढ़-प्रतियोगिता का उद्घाटन करते अतिथि।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Elevated Road Project : अब ग्रेटर फरीदाबाद से एनआईटी और गुरुग्राम का सफर होगा आसान, 754 करोड़ की एलिवेटेड रोड योजना तैयार