Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

जिला अध्यक्ष मनोज मेघवाल का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत।

जिला अध्यक्ष मनोज मेघवाल का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत।


बीदासर। गुरुवार देर शाम पुराना बस स्टैंड स्थित नगर कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस के नव-नियुक्त जिला अध्यक्ष मनोज मेघवाल का नगर अध्यक्ष जेठाराम यादव की अध्यक्षता में स्वागत समारोह आयोजित किया गया। जिसमें कार्यकर्ताओं ने मेघवाल को माला पहनाकर और साफा पहनाकर सम्मानित किया।
मेघवाल ने कहा कि कार्यकर्ताओं की एकजुटता ही संगठन की असली ताकत है। उन्होंने 14 दिसंबर को दिल्ली में होने वाली रैली में बीदासर सहित पूरे क्षेत्र से अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं को पहुंचने की अपील की।
कार्यक्रम में पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष जवाहर सिंह राठौड़, वरिष्ठ नेता भागीरथ प्रसाद गुरु, मालचंद दर्जी, नानूराम प्रजापत, रमेश माली, बाबूलाल किलानिया, रामपाल पांडेया, पवन पारीक, महावीर छापोला, परमेश्वर मारोठिया, भंवरनाथ सिद्ध, आरिफ साईं, रमेश स्वामी, साहिल सोलंकी, पूर्व पार्षद धर्मचंद लोहिया, मांगीलाल जांगिड़ सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Elevated Road Project : अब ग्रेटर फरीदाबाद से एनआईटी और गुरुग्राम का सफर होगा आसान, 754 करोड़ की एलिवेटेड रोड योजना तैयार