Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

शिक्षा रैंकिंग में तारानगर राजस्थान में प्रथम

शिक्षा रैंकिंग में तारानगर राजस्थान में प्रथम

तारानगर

राजस्थान की शिक्षा रैंकिंग में तारानगर ब्लॉक ने सम्पूर्ण राज्य में फिर से प्रथम स्थान प्राप्त कर एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। इस सफलता पर शुक्रवार को सीबीईओ कार्यालय में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें सीबीईओ बबलेश शर्मा का साफा व माल्यार्पण कर स्वागत किया। सीबीईओ शर्मा ने कहा कि यह उपलब्धि सभी के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है शिक्षा विभाग की टीम, संस्था प्रधान, शिक्षक साथियों, विद्यार्थियों, अभिभावकों, भामाशाहों तथा एसएमसी व एसडीएमसी सदस्यों ने मिलकर उत्कृष्ट कार्य किया है। यही टीम भावना हमें शीर्ष स्थान तक ले आई है। तारानगर ब्लॉक की इस ऐतिहासिक सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य निर्मल छींपा, विश्वनाथ भाटी, कमलेश, अशोक कुमार, भागचंद किरोड़ीवाल, एसीबीईओ संजय शर्मा, भागचंद सोलंकी, आरपी रामनिवास, श्रवण चारण, पवन जांगिड़, राकेश खीचड़, भागूराम पूनिया, रविन्द्र प्रताप, शालिनी राठौड़, रमेश, योगेश गोस्वामी, राजेन्द्र कुमार, जगवीर पूनियाँ, तुलसीराम सहित शिक्षा विभाग के कार्मिक उपस्थित रहे।

फोटो 01 सीबीईओ का स्वागत करते शिक्षा विभाग के कार्मिक।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Elevated Road Project : अब ग्रेटर फरीदाबाद से एनआईटी और गुरुग्राम का सफर होगा आसान, 754 करोड़ की एलिवेटेड रोड योजना तैयार