Jaipur Times
ई-पेपरYT
HI/EN
जयपुर टाइम्स
चुरू

उपखंड अधिकारी बने पंचायत समिति प्रशासक

संवाददाता: जयपुर टाइम्स डेस्क
उपखंड अधिकारी बने पंचायत समिति प्रशासक


सुजानगढ (नि.सं.)। उपखंड अधिकारी ओमप्रकाश वर्मा ने सुजानगढ़ पंचायत समिति के प्रशासक का कार्यभार संभाल लिया है। पंचायत समिति में आयोजित सादे कार्यक्रम में तत्कालीन प्रधान मनभरीदेवी मेघवाल ने कार्यभार संभलवाया। वहीं विकास अधिकारी रवि कुमार ने उपखंड अधिकारी का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम में अतिरिक्त विकास अधिकारी मुकेश यादव, पूर्व खनिज राज्य मंत्री खेमाराम मेघवाल, सहायक विकास अधिकारी जीवन राम नेहरा, रामानंद फलवाडिया, पी ई ओ प्रमोद कुमार, मनफूल, श्रेणी दान चारण आदि लोग मौजूद रहे।

फोटो कैप्शन : सुजानगढ़ : प्रशासक बनने पर उपखंड अधिकारी का स्वागत करते प्रधान।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।