Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

दुष्कर्म व ब्लेकमेल का आरोपी गिरफतार 

दुष्कर्म व ब्लेकमेल का आरोपी गिरफतार 

रतनगढ़ कक्षा 12 की 17 वर्षीय छात्रा के साथ दुष्कर्म कर उसे ब्लेकमेल कर रुपयों की डिमांड करने के प्रकरण में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक को पुलिस ने गुरुवार को पोक्सो कोर्ट चूरू में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। सीआई गौरव खिड़िया ने बताया कि शहर के 44 वर्षीय पिता ने 28 नवंबर को पुलिस में रिपोर्ट दी कि थी कि उसकी पुत्री को शहर का ही इरफान नाम का लड़का स्कूल आते-जाते समय परेशान करता था। युवक की हरकतों से परेशान होकर छात्रा का परिजनों ने दूसरी स्कूल में प्रवेश करवा दिया। लेकिन युवक ने छात्रा को अपनी बातों में बहला फुसलाकर अपने जाल में फंसा लिया और बातें करने लगा। जब परिजनों को घटना का पता चला, तो उन्होंने आरोपी के परिजनों को उलाहना भी दी, लेकिन इरफान ने छात्रा से बात करना नहीं छोड़ा और संदीप नामक युवक उसे छात्रा के दैनिक दिनचर्या की जानकारी देने लगा। साथ ही संदीप छात्रा को उसकी सहेली से दोस्ती करवाने के लिए भी कहने लगा। एक दिन इरफान उसे एक घर में ले गया, जहां पर उसके साथ दुष्कर्म कर उसके अश्लील फोटो व वीडियो बना लिए और रुपयों की डिमांड करने लगा। आरोपी के खिलाफ 19 नवंबर को एक दूसरे प्रकरण में जब पुलिस में मामला दर्ज हुआ, तो छात्रा ने इरफान द्वारा उसे परेशान कर रुपए मांगने की घटना के बारे में परिजनों को बताया, जिस पर पिता ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया था।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Elevated Road Project : अब ग्रेटर फरीदाबाद से एनआईटी और गुरुग्राम का सफर होगा आसान, 754 करोड़ की एलिवेटेड रोड योजना तैयार