Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

शैक्षिक भ्रमण दल ने किया इन्डस्ट्रियल एरिया का भ्रमण

शैक्षिक भ्रमण दल ने किया इन्डस्ट्रियल एरिया का भ्रमण

रतनगढ़ राजकीय प्रकाश उच्च माध्यमिक विद्यालय के शैक्षणिक भ्रमण दल ने गुरुवार को शहर के संचियालाल बैद राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान और इंडस्ट्रियल एरिया का भ्रमण किया । संस्था प्रधान विक्रमसिंह चौहान ने बताया कि विद्यालय के 80 विद्यार्थियों ने व्यावसायिक शिक्षा में ऑटोमोबाइल/ऑटोमोटिव विषय के अंतर्गत आईटीआई में संचालित विविध कौशल प्रशिक्षण की जानकारी प्राप्त की । आईटीआई के सहायक निदेशक गौरव फुलवाड़िया, समूह अनुदेशक राजेंद्र कुमार रैगर, अनुदेशक विकास सुथार, दीपक महर्षि, बृजलाल बेनीवाल, लक्ष्मण दास स्वामी, भागीरथ सिंह, विष्णु शर्मा, सुभाष चारण, सिकंदर हुसैन, अनिल कुमार, निशांत शर्मा ने विद्यार्थियों को आईटीआई में संचालित इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल, डीजल मैकेनिक, टर्नर, फीटर आदि सभी आठ ट्रेड्स की बहुपयोगी जानकारी दी । इसके पश्चात भ्रमण दल ने इंडस्ट्रियल एरिया स्थित गणेश एक्सपोर्ट्स, मारुति सर्विस और संतोष पॉलिमर्स फैक्ट्री में मशीनों और व्यावसायिक गतिविधियों का अवलोकन किया । भ्रमण दल में विद्यार्थियों के साथ संस्था प्रधान विक्रम सिंह चौहान, एसएमसी अध्यक्ष ओमप्रकाश गाडगिल, व्याख्याता मधुबाला टेलर, शिक्षक राकेश गहलोत शामिल थे ।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Elevated Road Project : अब ग्रेटर फरीदाबाद से एनआईटी और गुरुग्राम का सफर होगा आसान, 754 करोड़ की एलिवेटेड रोड योजना तैयार