Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

प्रधानाचार्य के आग्रह पर विधायक ने 300 छात्रों के लिए प्रदान किया फर्नीचर 15 माह के कार्यकाल में 32 लाख के विकास कार्य करवाये 

प्रधानाचार्य के आग्रह पर विधायक ने 300 छात्रों के लिए प्रदान किया फर्नीचर 15 माह के कार्यकाल में 32 लाख के विकास कार्य करवाये 


सुजानगढ़ (नि.सं.)। निकटवर्ती गांव मलसीसर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य धर्म सिंह मीना के आग्रह पर, सरपंच मुकेश मेघवाल की प्रेरणा से विधायक मनोज मेघवाल द्वारा विधायक कोष से 300 छात्रों को बैठने के लिए शानदार फर्नीचर उपलब्ध करवाया गया है। इस फर्नीचर पर कक्षा 1 से आठ तक के विद्यार्थी बैठकर अध्ययन करेंगे। फर्नीचर प्राप्त करने पर सभी बच्चे बहुत खुश हुए और प्रधानाचार्य, सरपंच और विधायक महोदय का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य धर्म सिंह मीना ने कहा कि जब भी बच्चों को नीचे बैठे देखता, तो अच्छा नहीं लगता और बच्चों को फर्नीचर उपलब्ध करवाने का निर्णय लिया। जिसके लिए सरपंच मुकेश मेघवाल के द्वारा विधायक मनोज मेघवाल से आग्रह किया, जिस पर विधायक ने फर्नीचर उपलब्ध करवाया। मीना ने बताया कि 15 माह के कार्यकाल में 32 लाख के विकास के कार्य इस विद्यालय में करवाये गए हैं। जिसमें प्रधान पंचायत समिति मनभरी देवी मेघवाल, सरपंच मुकेश मेघवाल के सहयोग से 16 लाख की लागत से तथा विधायक मनोज मेघवाल द्वारा 10 लाख का फर्निचर, स्टाफ और भामाशाहों के सहयोग से 6 लाख की लागत से पानी की टंकियां, सीसीटीवी कैमरे, स्टेज और अन्य विकास कार्य करवाये गए। इस अवसर पर प्रधानाचार्य राजेंद्र स्वामी, मनोज कड़वासरा, विमला देवी, पिंकी ढ़िढारिया, गोगा ढाका, भंवरसिंह, आसूराम, रूघाराम, मगना, सुशीला मीना सहित सभी स्टाफ ने विधायक का आभार जताया।

फोटो केप्शन: सुजानगढ़-फर्नीचर पर अध्ययन करते विद्यार्थीगण।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Elevated Road Project : अब ग्रेटर फरीदाबाद से एनआईटी और गुरुग्राम का सफर होगा आसान, 754 करोड़ की एलिवेटेड रोड योजना तैयार