Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

आज से शुरू होगी धूम धड़ाका प्रीमियर लीग

आज से शुरू होगी धूम धड़ाका प्रीमियर लीग


सुजानगढ़ (नि.सं.)। धूम धड़ाका चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित धूम धड़ाका प्रीमियर लीग, सीजन 2 का आगाज 12 दिसंबर से होगा। लीग के संयोजक चंद्रकांत खुड़िया ने बताया कि इस बार लीग में 9 टीमों ने हिस्सा लिया है। 12 दिसंबर को 9 टीमों के बीच लीग मैच होंगे और सेमीफाइनल और फाइनल मैच 13 दिसंबर को होंगे। ट्रस्ट के सेटलर ट्रस्टी बसंत बोरड़ ने बताया कि प्रधानमंत्री के सपने -बेटियों को आगे बढ़ाओ.. को सफल रूप देते हुए ट्रस्ट द्वारा इस लीग में एक मैच छात्राओं का भी रखा गया है। लीग से उद्देश्य है कि हम क्षेत्र और आसपास की बालिकाओं को क्रिकेट का एक ऐसा मंच दें, जिस से उनके आगे का मार्ग प्रशस्त हो। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि गोपालपुरा सरपंच सविता राठी, उप पुलिस अधीक्षक दरजाराम, भाजपा मंडल अध्यक्ष विनय माटोलिया होंगे। साथ ही बोरड़ ने सुजानगढ़ एवं आस पास के क्षेत्र की जनता एवं सीजन 2 में सहयोग करने वाले सभी सदस्यों को धन्यवाद देते हुए बताया कि सुजानगढ़ में इस तरह के अपने पहले मैच का क्रेज हर जगह बना हुआ है। संयोजक खुड़िया के अनुसार लीग में सुजानगढ़ एवं आसपास के विद्यालयों के बीच क्क्च्स् खेला जाएगा। विजेता टीम के साथ साथ ऑरेंज और पर्पल कैप विजेता को भी पुरस्कृत किया जाएगा। टूर्नामेंट की तैयारियों में आशीष माटोलिया, मनीष बोरड़, कुलदीप दुग्गड़, नितिन बोरड़, वैभव, दिनेश एवं हेमंत शर्मा जुटे हुए हैं। दूसरी ओर एसजी मार्ट के मैनेजर भगवानाराम भी इसमें सहयोग कर रहे हैं और नया बास स्थित मैदान का निरीक्षण भी किया गया।

फोटो केप्शन: सुजानगढ़-निरीक्षण करते ट्रस्ट पदाधिकारी।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Elevated Road Project : अब ग्रेटर फरीदाबाद से एनआईटी और गुरुग्राम का सफर होगा आसान, 754 करोड़ की एलिवेटेड रोड योजना तैयार