Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

सुजानगढ़ के स्टेडियम में भरे पानी को बताया 'निलोफर झील': नेता प्रतिपक्ष से कराया लोकार्पण, बच्चों को गंदे पानी में उतारकर लापरवाही की हद पार

सुजानगढ़ के स्टेडियम में भरे पानी को बताया 'निलोफर झील': नेता प्रतिपक्ष से कराया लोकार्पण, बच्चों को गंदे पानी में उतारकर लापरवाही की हद पार

सुजानगढ़ के एन. के. लोहिया स्टेडियम में जलभराव को लेकर प्रशासनिक लापरवाही अब राजनीतिक रूप लेने लगी है। जलभराव को लेकर लोगों ने व्यंग्यात्मक तरीके से स्टेडियम में भरे गंदे पानी को ‘निलोफर झील’ का नाम दे दिया और नेता प्रतिपक्ष जयश्री दाधीच से उसका ‘लोकार्पण’ फीता कटवाकर करवाया। कार्यक्रम में भाजपा नेता कमल दाधीच, पुरुषोत्तम शर्मा, दीनदयाल पारीक समेत कई स्थानीय जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए।

हद तो तब हो गई जब कुछ बच्चों को एयर बेलून पकड़ाकर उसी गंदे पानी में तैरने के लिए उतारा गया। इससे साफ जाहिर हुआ कि राजनीति करने के लिए बच्चों के स्वास्थ्य से भी खिलवाड़ किया जा रहा है। चिकित्सकों के अनुसार, गंदे पानी में संपर्क से चर्म रोग और अन्य बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

स्थानीय खेल प्रेमी राजा खान ने बताया कि लंबे समय से स्टेडियम की दुर्दशा को लेकर मांग की जा रही है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। अब खिलाड़ी 28 जुलाई को आंदोलन करेंगे ताकि प्रशासन स्टेडियम के विकास की ओर ध्यान दे।

गौरतलब है कि शहर की आवासीय बस्तियों से पानी निकालने के लिए प्रशासन ने संसाधन झोंक दिए, लेकिन स्टेडियम में जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं की गई। इससे यह खेल परिसर खेल मैदान की बजाय एक गंदे तालाब में तब्दील हो गया है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Elevated Road Project : अब ग्रेटर फरीदाबाद से एनआईटी और गुरुग्राम का सफर होगा आसान, 754 करोड़ की एलिवेटेड रोड योजना तैयार