Jaipur Times
ई-पेपरYT
HI/EN
जयपुर टाइम्स
अलवर

जयपुर टाइम्स की मासिक पत्रिका का मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया विमोचन, पत्रकारिता में नई पहल को सराहा

संवाददाता: जयपुर टाइम्स डेस्क
जयपुर टाइम्स की मासिक पत्रिका का मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया विमोचन, पत्रकारिता में नई पहल को सराहा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर टाइम्स की मासिक पत्रिका का विधिवत विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने जयपुर टाइम्स की पत्रकारिता के योगदान की सराहना करते हुए आशा जताई कि यह मासिक पत्रिका समाज की समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाने और जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

गौरतलब है कि जयपुर टाइम्स समाचार पत्र वर्ष 2007 से राजस्थान में निरंतर प्रकाशित हो रहा है और राज्य के विभिन्न जिलों में इसने अपनी अलग पहचान बनाई है। पाठकों की लगातार मांग के चलते अब संस्थान द्वारा मासिक पत्रिका के रूप में एक नई पहल की गई है, जिसका उद्देश्य और भी गहराई से सामाजिक मुद्दों को उजागर करना और सकारात्मक संवाद को बढ़ावा देना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के समय में जब सूचनाओं की विश्वसनीयता को लेकर सवाल उठते हैं, ऐसे में जयपुर टाइम्स जैसी संस्थाएं पत्रकारिता के मूल्यों को जीवित रखने का कार्य कर रही हैं। इस अवसर पर विभिन्न मंत्रियों, प्रशासनिक अधिकारियों और समाज के प्रतिष्ठित लोगों ने भी जयपुर टाइम्स की इस पहल को सराहते हुए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

जयपुर टाइम्स मासिक पत्रिका जनसरोकारों से जुड़ी खबरों, विश्लेषण, साक्षात्कार और विचारों को मंच देने का प्रयास करेगी। यह प्रयास न सिर्फ पाठकों को समृद्ध करेगा बल्कि समाज व शासन के बीच संवाद की एक मजबूत कड़ी भी बनेगा।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।