Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

विश्व पृथ्वी दिवस पर बेटियों ने लिया हरियाली बढ़ाने का संकल्प

विश्व पृथ्वी दिवस पर बेटियों ने लिया हरियाली बढ़ाने का संकल्प

तारानगर (निस)। विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मंगलवार को एमएसजी हाईटेक गुरुकुल गर्ल्स स्कूल, तारानगर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर विद्यालय की छात्राओं ने परिसर में विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए और उन्हें रोजाना पानी देने, देखभाल करने व संरक्षण का संकल्प लिया।

विद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण की महत्ता को समझते हुए उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने एक-एक पौधा लगाकर न केवल धरती को हरा-भरा बनाने का योगदान दिया, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक सकारात्मक संदेश भी दिया कि प्रकृति से प्रेम करना हमारी ज़िम्मेदारी है।

पौधारोपण के दौरान विद्यालय की छात्राएं—रेखा, रीना, प्रवीण, प्रिया, बिया, सोनिका, कांता सहित अनेक बालिकाएं उपस्थित रहीं। सभी ने मिलकर विभिन्न फलदार, छायादार और औषधीय पौधों को लगाया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने भी छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण के महत्त्व के बारे में बताया और उन्हें जिम्मेदारी से पौधों की देखभाल करने के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय प्रशासन ने इस आयोजन को छात्राओं के व्यक्तित्व विकास का एक महत्वपूर्ण कदम बताया और कहा कि ऐसे कार्यक्रम न केवल पर्यावरण के लिए लाभकारी होते हैं, बल्कि बच्चों में जिम्मेदारी की भावना भी विकसित करते हैं। विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर यह आयोजन प्रेरणादायक पहल के रूप में सामने आया, जिससे समाज में हरियाली और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Elevated Road Project : अब ग्रेटर फरीदाबाद से एनआईटी और गुरुग्राम का सफर होगा आसान, 754 करोड़ की एलिवेटेड रोड योजना तैयार