Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

रास्ता खुलवाने के बाद खोला जाम 

रास्ता खुलवाने के बाद खोला जाम 


-
खेतों में जाने वाला रास्ता खुलवाने की मांग को लेकर बीकानेर हाईवे
जयपुर टाइम्स
सरदारशहर(निस)। तहसील के निकटवर्ती गांव सवाई बलवानिया के ग्रामीणों ने गांव के पास बीकानेर जाने वाली हाईवे को जाम लगा दिया। खेतों में जाने के रास्ते को खुलवाने की मांग को लेकर ग्रामीण पिछले कुछ दिनों से धरना भी दे रहे थे और कल तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन भी किया गया था जिसके बाद प्रशासन ने सोमवार को सुबह 10 बजे तक रास्ता खुलवाने का आश्वासन दिया था। लेकिन रास्ता नहीं खुलने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवे पर टायर जलाकर हाईवे पर जाम लगा दिया। जिसके चलते हाईवे के दोनों और वाहनों की लंबी -लंबी कतारें लग गई। हालांकि इस दौरान एम्बुलेंस और स्कूल बसों को नहीं रोका गया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे विकास मंच अध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र राजपुरोहित ने बताया कि उद्योगपति सुरेंद्र सर्राफ उर्फ प्रहलाद सर्राफ की ओर से धनबल के जोर पर फैक्ट्री का निर्माण करने के लिए इस रास्ते को रोका गया। हालांकि सवाई बलवानिया के ग्रामीण सैकड़ो वर्षों से इसी रास्ते से अपने खेतों में जाते हैं। बता दे कि करीब 2 घंटे तक यह जाम चला उसके बाद प्रशासन मौके पर पहुंचा और जेसीबी की सहायता से रास्ते को खुलवाया गया। उसके बाद ग्रामीणों ने हाईवे से जाम हटाया और पुलिस प्रशासन ने यातायात को सुचारू करवाया गया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Elevated Road Project : अब ग्रेटर फरीदाबाद से एनआईटी और गुरुग्राम का सफर होगा आसान, 754 करोड़ की एलिवेटेड रोड योजना तैयार