Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

भाजपा नेता राठौड़ के जन्म दिन पर उमड़ा कार्यकर्ताओं का स्नेह

भाजपा नेता राठौड़ के जन्म दिन पर उमड़ा कार्यकर्ताओं का स्नेह


जयपुर टाइम्स
रतनगढ़(निस)।।भाजपा के दिग्गज नेता व पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ के जन्म दिवस को सेवा संकल्प दिवस के रूप में मनाने व राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के चूरू आगमन पर सोमवार को रतनगढ़ के पिंजरा पोल गौशाला से भाजपा नेता अरविंद इंदौरिया के नेतृत्व में सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता चूरू पुलिस लाइन के लिए रवाना हुए। इससे पहले भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्थानीय पिंजरापोल गौशाला में गौधन को हरा चारा व गुड खिलाकर दिग्गज नेता राठौड़ के दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की प्रार्थना गौ माता से की। इस अवसर पर भाजपा नेता अरविंद इंदौरिया ने कहा कि राजस्थान के सिरमौर व अग्रणी नेताओं में शुमार राजेंद्र सिंह राठौड़ आमजन के कल्याण के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं, उनका जीवन चूरू जिले व आमजन के विकास के लिए समर्पित रहा है, कार्यकर्ताओं को उनकी ओर से मान-सम्मान, स्नेह और प्यार हमेशा मिलता रहता है। इस अवसर पर भाजपा नेता मोहनलाल बबेरवाल, प्रकाश चंद्र पारीक, शंकरलाल कम्मा, युवा नेता नवल महर्षि, मनीराम पवार, मदनलाल सैनी, भरत सैनी, अनूप पीपलवा, हनुमान बारवाल, दल्लू सिंह लूंछ, दीनदयाल सोनी, पूरणमल दादरवाल, राजकुमार सोनी, पूरणमल गोदारा, ओमप्रकाश जांगिड़, पार्षद रामकिशन माटोलिया, परमेश्वर प्रजापत, अयूब कुरैशी, श्रीकृष्ण सैनी, कालूराम भार्गव, रामावतार पारीक, राजीव मंगलहारा, संतोष कुमार जोशी, लीलाधर प्रजापत, दौलत खटीक, महेश रक्षक, संतोष महर्षि, नंदलाल दायमा, पवन कुमार धर्ड, किशनलाल जांगिड़, पिंटू खटीक, सुंदरमल दर्जी, मोतीलाल कम्मा, रतनलाल जाट सहित सैकड़ो कार्यकर्ता चूरू के लिए रवाना हुए।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Elevated Road Project : अब ग्रेटर फरीदाबाद से एनआईटी और गुरुग्राम का सफर होगा आसान, 754 करोड़ की एलिवेटेड रोड योजना तैयार