Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

आमजन की भावनाओं के अनुरूप हुआ है पंचायतों और नगरपालिकाओं का परिसीमन: जांगिड़ 

आमजन की भावनाओं के अनुरूप हुआ है पंचायतों और नगरपालिकाओं का परिसीमन: जांगिड़ 


जयपुर टाइम्स
तारानगर (निस)। भाजपा नेता राकेश जांगिड़ ने अपने निज आवास स्थित कार्यालय पर परिसीमन 2025 को लेकर प्रेस वार्ता की। मीडिया से रूबरू होते हुए जांगिड़ ने कहा कि‌ तारानगर में पंचायत और नगरपालिका का परिसीमन आमजन की भावनाओं के अनुरूप हुआ है, नई पंचायतों के गठन से गांवों में विकास की राह खुलेगी और क्षेत्र का विकास होगा। जांगिड़ ने विधायक नरेंद्र बुडानिया की ओर से भाजपा सरकार और राजेन्द्र राठौड़ पर लगाए गए आरोपों को निराधार साबित करते हुए कहा कि हम पर आरोप लगाने से पहले कांग्रेस सरकार खुद के गिरेबान में झांककर देखो, आपके राज में पिछली सरकार में किस प्रकार खुद का वार्ड 264 वोटों और हमारा 1500 वोटों का वार्ड बना उससे सब वाकिफ हैं बताने की जरूरत नहीं है। किस प्रकार अपने दुलेरी गांव को पंचायत से बिना सीमा और गाइडलाइन के बाहर कर दिया गया था। जांगिड़ ने विधायक बुडानिया की ओर से अधिकारियों पर लगाए गए दलाली के आरोपों को निराधार बताया। जांगिड़ ने कहा कि भाजपा सरकार में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ के निर्देशानुसार सर्वजन हिताय और सर्वजन सुखाय की भावना से काम किया जा रहा है, अधिकारियों को जनता की समस्याओं के समाधान के लिए लगाया गया है। जांगिड़ ने कहा कि परिसीमन पूर्णतः जनभावना अनुरूप अधिकारियों की ओर से बिना किसी भेदभाव के किया गया है। अगर पंचायत मुख्यालय में किसी प्रकार की त्रुटि हुई है तो राजेन्द्र राठौड़ साहब को अवगत करवाकर सुधार भी किया जाएगा, क्षेत्रवासियों की मांग अनुसार पंचायतों का गठन हुआ है। जांगिड़ ने भाजपा सरकार में राजेन्द्र राठौड़ के नेतृत्व में हो रहे विकास कार्यों से भी अवगत कराते हुए कहा कि तारानगर में लगभग 93 करोड़ की लागत से सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है, मेडिकल क्षेत्र में अनेक सौगात मिली है। पानी के क्षेत्र में 22 नई टंकियां और पाइपलाइन, साहवा नगरपालिका, भालेरी पंचायत समिति, नहर विस्तार हेतु डीपीआर, साहवा में 132, तारानगर, बुचावास, नेठवा में 33 केवी के नवीन बिजलीघर तथा ग्रामीण सहायक अभियंता कार्यालय बनेगा। प्रेस वार्ता के दौरान जांगिड़ के साथ शहर मंडल अध्यक्ष अनूप खंडेलवाल, बुचावास मंडल अध्यक्ष रणजीत सिंह तंवर, पूर्व सरपंच शिव भगवान जोशी, सात्यूं-राजपुरा मंडल अध्यक्ष मदन नायक, साहवा मंडल अध्यक्ष सुनील भाकर, साबिर हुसैन सहित कई लोग मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Elevated Road Project : अब ग्रेटर फरीदाबाद से एनआईटी और गुरुग्राम का सफर होगा आसान, 754 करोड़ की एलिवेटेड रोड योजना तैयार