Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

सचिन पायलट राजस्थान में सबका चहेता: महनसरिया

सचिन पायलट राजस्थान में सबका चहेता: महनसरिया


जयपुर टाइम्स
चूरू(निस)। नगर परिषद के पूर्व सभापति गोविंद महन सरिया ने जिला मुख्यालय पर गोगामेड़ी धाम में पायलट जल मंदिर का शुभारंभ करते हुए कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस के महासचिव सचिन पायलट राजस्थान के सबसे सुपरहिट ब्रांड है, सचिन पायलट हिंदुस्तान के युवाओं के हृदय सम्राट है। महनसरिया ने कहा कि आज पायलट के नाम से अनेक जगह आम जन के लिए सुविधा केंद्र है जैसे स्कूल, कॉलेज, अस्पताल, जल मंदिर मार्ग, गेस्ट हाउस, बस अड्डे आदि का लाभ करोड़ो लोगों को मिल रहा है। इसी श्रृंखला में इस जल मंदिर का शुभारंभ आज किया गया है। इस अवसर पर अरुण शर्मा, विमल सारस्वत, पंकज शर्मा, गोपाल शर्मा, श्रवण पूर्वा, किसन भाटी, भंवर लाल सैनी, नित्यानंद कुदाल, यूनस खोकर, ताराचंद बाठिया, मुंशी खान, किसना राम बाबल, मोहन ट्रेलर सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Elevated Road Project : अब ग्रेटर फरीदाबाद से एनआईटी और गुरुग्राम का सफर होगा आसान, 754 करोड़ की एलिवेटेड रोड योजना तैयार