Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

चूरू: बावळती फिल्म को अनुदान दिलवाने के लिए केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को ज्ञापन सौंपा 

चूरू: बावळती फिल्म को अनुदान दिलवाने के लिए केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को ज्ञापन सौंपा 

चूरू, 15 अप्रैल। चन्द्र फिल्म्स प्रोडक्शन के बैनर तले बनी राजस्थानी फिल्म *बावळती* को अनुदान दिलवाने के लिए आज सुजानगढ़ में केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को ज्ञापन सौंपा गया। फिल्म के निर्माता-निर्देशक राजेन्द्र सिंह शेखावत ने बताया कि *बावळती* को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड से यू प्रमाण पत्र प्राप्त होने के बावजूद कांग्रेस सरकार ने 2022 में इस फिल्म को अनुदान राशि से वंचित कर दिया था।

राजेन्द्र सिंह शेखावत ने केंद्रीय मंत्री से अनुरोध किया कि पीएम नरेंद्र मोदी की भावनाओं के अनुसार बनी इस राजस्थानी फिल्म को शीघ्र अनुदान राशि जारी की जाए। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बावळती जैसी राजस्थानी उपन्यास पर आधारित फिल्म को अनुदान न मिलने पर आश्चर्य व्यक्त किया और इस मुद्दे को गंभीरता से उठाने का आश्वासन दिया।

इस मौके पर अशोक गहलोत सरकार में अनुदान कमेटी के सदस्य रहे के सी मालू भी उपस्थित थे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Elevated Road Project : अब ग्रेटर फरीदाबाद से एनआईटी और गुरुग्राम का सफर होगा आसान, 754 करोड़ की एलिवेटेड रोड योजना तैयार