Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

एएसपी सिंह ने किया सेवानिवृत्त पुलिस कल्याण संस्थान का उदघाटन 

एएसपी सिंह ने किया सेवानिवृत्त पुलिस कल्याण संस्थान का उदघाटन 


जयपुर टाइम्स
चूरू(निस)। सेवानिवृत्त पुलिस कल्याण संस्थान चूरू का उद्घाटन बुधवार को एसएसपी सतपाल सिंह ने फीता काटकर किया। ज्ञात रहे कि एसएसपी जय यादव ने पूर्व में एक संगठन को क्वार्टर ऑफिस अलॉटमेंट किया था, जिसकी संपूर्ण मेजर रिपेयरिंग करवाने के बाद बुधवार को इसका विधिवत् उद्घाटन किया गया। एएसपी सतपाल सिंह के मुख्य आतिथ्य में हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता सीआई शिवचंद प्रसाद ने की। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि संभाग संरक्षक से. एएसपी मोहम्मद अयूब व से. एएसपी अंतर सिंह रहें। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष गोवर्धन दास, जिला सचिव गनी मोहम्मद खान, रतनगढ़ तहसील अध्यक्ष उम्मेद सिंह, तहसील अध्यक्ष राजगढ़ मांगेराम, तहसील अध्यक्ष तारानगर सुरजाराम, चूरू तहसील अध्यक्ष राधेश्याम, सुजानगढ़ तहसील अध्यक्ष गोपाल राम, जिला उपाध्यक्ष किशोर सिंह व जिले के सभी अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Elevated Road Project : अब ग्रेटर फरीदाबाद से एनआईटी और गुरुग्राम का सफर होगा आसान, 754 करोड़ की एलिवेटेड रोड योजना तैयार