Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

पुनर्गठन में मनमानी करने का आरोप, ज्ञापन सौंपा 

पुनर्गठन में मनमानी करने का आरोप, ज्ञापन सौंपा 


जयपुर टाइम्स
सुजानगढ़ (नि.सं.)। पंचायत पुनर्गठन में मनमानी के आरोप लगाते हुए दो गांवों के लोगों ने बुधवार को एसडीएम कार्यालय के सामने नारे बाजी कर विरोध जताया और पंचायत समिति परिसर में मौजूद एसडीम ओमप्रकाश वर्मा को जिला कलक्टर के नाम एक ज्ञापन सौप कर कथित राजनीतिक षड्यंत्र की बात कही। सारोठिया ग्राम पंचायत के गांव मारोठिया व बिलगा के करीब पांच दर्जन लोगों ने एसडीएम को बताया कि मारोठिया बिलगा व आसपास की ढाणियों के मतदाता 1700 के आसपास हैं, इसलिए इन दोनों गांव को मिलाकर नई पंचायत बनाई जाए। लेकिन अब इसके उल्टा होने की चर्चाओं से ग्रामीणों में आक्रोश है। जनभावना के विपरीत इन दोनों गांव को मालकसर में मिलाया जा रहा है, जो 12 किलोमीटर दूर है जबकि वर्तमान पंचायत मुख्यालय सारोठिया मात्र 6 किलोमीटर दूर है। ज्ञापन सौंपने के दौरान मारोठिया के गोपाल मेघवाल, रामचंद्र भाकर, पुरखाराम रेवाड़, भंवरलाल भाकर, रेखाराम, पूसदास स्वामी, सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Elevated Road Project : अब ग्रेटर फरीदाबाद से एनआईटी और गुरुग्राम का सफर होगा आसान, 754 करोड़ की एलिवेटेड रोड योजना तैयार