Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना बनी जीवनदायिनी, मरीजों को मिल रहा लाभ 

मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना बनी जीवनदायिनी, मरीजों को मिल रहा लाभ 

सरदारशहर, 3 अप्रैल। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की आयुष्मान आरोग्य योजना गरीब मरीजों के लिए संजीवनी साबित हो रही है। इस योजना के तहत सरदारशहर राजकीय उपजिला अस्पताल में वार्ड 44 निवासी मोहम्मद आवेश का डेढ़ लाख रुपए तक का निशुल्क इलाज किया गया।

गंभीर हालत में पहुंचा मरीज, निशुल्क इलाज से स्वस्थ हुआ
मोहम्मद आवेश को छाती में संक्रमण और सांस लेने में दिक्कत थी। चेस्ट फिजिशियन डॉ. संदीप चाहर ने एक्स-रे जांच कर पाया कि छाती में मवाद भर चुका है। तुरंत चेस्ट ट्यूब डालकर 4 लीटर मवाद निकाला गया और मरीज को बचा लिया गया।

गरीब मरीजों के लिए वरदान बनी योजना
डॉ. संदीप चाहर ने बताया कि यह पूरा इलाज मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के तहत निशुल्क किया गया। मरीज के परिजनों नेसरकार का आभार जताते हुए कहा कि यदि यह इलाज प्राइवेट अस्पताल में करवाते तो करीब डेढ़ लाख रुपए खर्च हो जाते।

अस्पताल में कई मरीजों को मिल रहा लाभ
राजकीय उपजिला अस्पताल के प्रभारी डॉ. चंद्रभान जांगिड़ ने बताया कि योजना के तहत कई मरीजों के बड़े ऑपरेशन निशुल्क किए जा चुके हैं।यह योजना गरीब मरीजों के लिए जीवनदायिनी साबित हो रही है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Elevated Road Project : अब ग्रेटर फरीदाबाद से एनआईटी और गुरुग्राम का सफर होगा आसान, 754 करोड़ की एलिवेटेड रोड योजना तैयार