Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

समुचित प्रबंधन से नागरिकों को दें बेहतर सुविधाएं: कलेक्टर सुराणा  

समुचित प्रबंधन से नागरिकों को दें बेहतर सुविधाएं: कलेक्टर सुराणा  

चूरू, 3 अप्रैल। जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा ने सरदारशहर नगर परिषद कार्यालय और गैनाणी का निरीक्षण कर अधिकारियों को नागरिकों को बेहतरीन सुविधाएं देने के निर्देश दिए। उन्होंने लंबित मामलों का जल्द निस्तारण करने और नगरपरिषद व्यवस्थाओं को सुचारू बनाने पर जोर दिया।

गैनाणी व कचरा डंपिंग यार्ड का किया निरीक्षण
कलेक्टर सुराणा ने बीकानेर रोड स्थित गैनाणी का निरीक्षण कर पानी खाली कराने और बरसात से पहले आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कचरा डंपिंग यार्ड का भी अवलोकन किया और कचरे के समुचित निस्तारण पर बल दिया।

पूलासर में जनसुनवाई, जलभराव रोकने के निर्देश
कलेक्टर ने पूलासर ग्राम पंचायत में जनसुनवाई कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। जलभराव की समस्या को देखते हुए जल संरक्षण व रिचार्ज स्ट्रक्चर विकसित करने पर जोर दिया।

प्रशासनिक अधिकारियों ने दी व्यवस्थाओं की जानकारी
इस दौरान नगरपरिषद सभापतिराजकरण चौधरी, एसडीएम डॉ. दिव्या, तहसीलदार रतनलाल और बीडीओ महेंद्र सोलंकी सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

समुचित प्रबंधन से नागरिकों को दें बेहतर सुविधाएं: कलेक्टर सुराणा  

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Elevated Road Project : अब ग्रेटर फरीदाबाद से एनआईटी और गुरुग्राम का सफर होगा आसान, 754 करोड़ की एलिवेटेड रोड योजना तैयार