Jaipur Times
ई-पेपरYT
HI/EN
जयपुर टाइम्स
अजमेर

कार्डियोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. राकेश महला का निधन, चिकित्सा जगत में शोक की लहर  

संवाददाता: जयपुर टाइम्स डेस्क
कार्डियोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. राकेश महला का निधन, चिकित्सा जगत में शोक की लहर  

अजमेर | जेएलएन मेडिकल कॉलेज, अजमेर के कार्डियोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. राकेश महला का सोमवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। वे कार्डियक और रीनल डिजीज से ग्रसित थे। सीकर निवासी डॉ. महला ने एसएमएस मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस करने के बाद कार्डियोलॉजी में विशेषज्ञता हासिल की और अजमेर में आधुनिक हार्ट ट्रीटमेंट की नींव रखी। वे समाजसेवा और चिकित्सा शिक्षा में अग्रणी थे। उनके निधन पर चिकित्सा जगत और समाज के गणमान्य व्यक्तियों ने शोक व्यक्त किया।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।