Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

किसानों ने  भानीपुरा तहसील कार्यालय का किया घेराव, धरना जारी 

किसानों ने  भानीपुरा तहसील कार्यालय का किया घेराव, धरना जारी 


जयपुर टाइम्स
सरदारशहर(निस)। भानीपुरा तहसील कार्यालय पर किसान सभा के नेतृत्व में पिचकराई ताल पटवार मंडल में सरसों की गलत क्रॉपकटिंग प्रयोग का विरोध किया जा रहा है। किसानों की मांग है कि प्रयोग निरस्त कर दुबारा प्रयोग किया जाए। बड़ी संख्या में किसान धरना स्थल से तहसील कार्यालय का घेराव किया ओर तहसील कार्यालय के अंदर घुस गए। कॉमरेड रामकृष्ण छींपा ने बताया कि जब तक प्रयोग निरस्त कर दुबारा प्रयोग नहीं किया जाता तब तक तहसील कार्यालय से बाहर नहीं निकलेंगे किसान। किसानों ने बताया कि रात्रि को किसान तहसील कार्यालय के अंदर ही अपना भोजन बनाकर तहसील कार्यालय में सोने की रणनीति पर अन्य व्यवस्था की जा रहीं है। तहसील कार्यालय घेराव में तहसील मंत्री काशीराम सारण, महेंद्र भाकर, बलवीर भारती, रामदेव भाकर सहित सैकड़ों किसान उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Elevated Road Project : अब ग्रेटर फरीदाबाद से एनआईटी और गुरुग्राम का सफर होगा आसान, 754 करोड़ की एलिवेटेड रोड योजना तैयार