Jaipur Times
ई-पेपरYT
HI/EN
जयपुर टाइम्स
चुरू

ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई आज 

संवाददाता: जयपुर टाइम्स डेस्क
ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई आज 


जयपुर टाइम्स
चूरू(निस)। जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशानुसार गुरुवार को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई आयोजित की जाएगी। जिला कलक्टर ने जनसुनवाई आयोजन को लेकर समुचित निर्देश दिए हैं। एडीएम अर्पिता सोनी ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार त्रिस्तरीय जनसुनवाई के क्रम में अप्रैल माह के प्रथम गुरुवार 3 अप्रैल को ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई, द्वितीय गुरुवार को राजकीय अवकाश होने की स्थिति में 9 अप्रैल को उपखंड स्तरीय जनसुनवाई तथा तृतीय 17 अप्रैल को जिला स्तरीय जनसुनवाई आयोजित की जाएगी। मुख्य सचिव की ओर से वीसी के जरिए राज्य स्तर से पर्यवेक्षण किया जाएगा।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।