Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

अल्प बचत एजेन्सी का करवाएं नवीनीकरण

अल्प बचत एजेन्सी का करवाएं नवीनीकरण


जयपुर टाइम्स
चूरू(निस)। जिले में अल्प बचत एजेंसियों को नीवनीकरण करवाने के लिए कहा गया है।
कोषाधिकारी प्रवीण सिंघल ने बताया कि महिला प्रधान क्षेत्रीय बचत अभिकर्ता प्रणाली व प्राधिकृत अभिकर्ता प्रणाली के अभिकर्ताओं की एजेन्सी का प्रत्येक 3 वर्ष पश्चात् जून व दिसम्बर माह में नवीनीकरण किया जाता है। एजेन्सी के नवीनीकरण के लिए अभिकर्ता को आवेदन पत्र सहित समस्त दस्तावेजों, पूर्तियों के साथ संबंधित कोष कार्यालय में 45 दिन पूर्व जमा करवाना होता है।
उन्होंने अल्प बचत की एजेन्सी नवीनीकरण के लिए आवश्यक दस्तावेज व प्रपत्र प्रारूप के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि जिले में सभी डाकघरों से संबंधित सभी अल्प बचत अभिकर्ता अल्प बचत एजेन्सी के नवीनीकरण के लिए आवेदन पत्र सहित समस्त दस्तावेजों, पूर्तियों के साथ इस कार्यालय में समय पर जमा करवाएं, ताकि नवीनीकरण की प्रक्रिया समय पर की जा सके। विलम्ब की स्थिति में अभिकर्ता स्वयं जिम्मेदार होंगे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Elevated Road Project : अब ग्रेटर फरीदाबाद से एनआईटी और गुरुग्राम का सफर होगा आसान, 754 करोड़ की एलिवेटेड रोड योजना तैयार