Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में हादसा, दो दर्जन टूटी टाइलें

डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में हादसा, दो दर्जन टूटी टाइलें


जयपुर टाइम्स
चूरू(निस)। सरकारी डीबी अस्पताल में मंगलवार को एक अजीब हादसा हुआ। इमरजेंसी वार्ड में दोपहर के समय अचानक जोरदार धमाके की आवाज आई। फर्श पर लगी करीब दो दर्जन टाइलें टूट गईं। धमाके की आवाज से वार्ड में मौजूद मरीजों में दहशत फैल गई। सभी मरीज घबराकर अपने बेड पर उठकर बैठ गए। वार्ड में ड्यूटी कर रहे नर्सिंग ऑफिसर तुरंत मौके पर पहुंचे। जांच में पता चला कि बेड के नीचे लगी टाइलों के बीच बने हवा के दबाव के कारण टाइलें टूट गई थीं।
घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल के डिप्टी मेडिकल सुप्रींटेंडेंट डॉ. इदरिश खान मौके पर पहुंचे। वार्ड इंचार्ज नर्सिंग ऑफिसर मुकेश बावलिया ने बताया कि घटना दोपहर एक से डेढ़ बजे के बीच की है। उस समय वार्ड में मरीजों की संख्या अधिक थी और सभी नर्सिंग स्टाफ काम में व्यस्त था।
राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी को चोट नहीं आई। ड्यूटी पर मौजूद स्टाफ ने टूटी हुई टाइलों को तुरंत एक तरफ हटा दिया। डॉ. इदरिश खान ने एमआरएस इंचार्ज ताराचंद मेघवाल को नई टाइलें लगवाने का तत्काल आदेश दिया है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Elevated Road Project : अब ग्रेटर फरीदाबाद से एनआईटी और गुरुग्राम का सफर होगा आसान, 754 करोड़ की एलिवेटेड रोड योजना तैयार