Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

भानीपुरा तहसील कार्यालय का किसान आज करेंगें घेराव, धरना  जारी

भानीपुरा तहसील कार्यालय का किसान आज करेंगें घेराव, धरना  जारी


जयपुर टाइम्स
सरदारशहर(निस)। भानीपुरा तहसील के पिचकराई ताल के पटवार मंडल के किसानों ने भानीपुरा तहसील कार्यालय के आगे अनिश्चितकालीन रात दिन का धरना मंगलवार को चौथे दिन भी जारी रहा। कॉमरेड रामकृष्ण छींपा ने बताया कि पटवार मंडल पिचकराई ताल में सरसों का प्रयोग गलत तरीके से किया गया हैं। जिसमें गीली सरसों का वजन 24 किलो आया जबकि सुखाने के बाद में 11 किलो 200 ग्राम आया हैं। बीमा कंपनी ने किसानों को गुमराह कर सरसों को बाहर से मिलावट गई है। अन्यथा सुखाने के बाद इतना ज्याद वजन कभी नहीं होता हैं। इसलिए प्रयोग को निरस्त कर दुबारा करने की मांग को लेकर किसानों की ओर से धरना दिया जा रहा हैं। मांग को लेकर एसडीएम व जिला कलैक्टर को भी ज्ञापन दिया गया हैं। धरने पर रामदेव भाकर, काशीराम सारण, मानाराम पोटलिया, संजय कुमार, रामकरण भांभू, बलवीर भारती, रामलाल, भंवरलाल, अमीचंद, निकुराम नाई, कृष्ण कुमार, ओमप्रकाश, हरफूल, धनपत, उपेंद्र, अनिल, प्यारेलाल, हनुमान सहित बड़ी संख्या में किसान धरना देकर किसानों की समस्या के समाधान की मांग कर रहें हैं। किसानों ने बताया कि मांग नहीं मानी जाएगी तो बुधवार को भानीपुरा तहसील कार्यालय का घेराव किया जाएगा।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Elevated Road Project : अब ग्रेटर फरीदाबाद से एनआईटी और गुरुग्राम का सफर होगा आसान, 754 करोड़ की एलिवेटेड रोड योजना तैयार