Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

रोडवेज बसों का ठहराव नहीं किया तो ग्रामीण करेंगें आंदोलन 

रोडवेज बसों का ठहराव नहीं किया तो ग्रामीण करेंगें आंदोलन 


जयपुर टाइम्स
सरदारशहर। विधानसभा क्षेत्र के गांव हरियासर घड़सोतान में रोडवेज और लोक परिवहन बसों के न रुकने से स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या को लेकर ग्रामीणों ने रोडवेज बस डिपो संचालक को ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कई वर्षों से बस स्टैंड पर सरकारी और लोक परिवहन की बसें नहीं रुक रही हैं। इससे गांव के विद्यार्थियों, महिलाओं और बुजुर्ग नागरिकों को यात्रा में काफी दिक्कतें आ रही हैं। ग्रामीणों ने इस मुद्दे को पहले भी कई बार मुख्य प्रबंधक के सामने उठाया था। लेकिन कोई समाधान नहीं निकला हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो हरियासर घड़सोतान बस स्टैंड पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे जयपुर से गंगानगर तक का यातायात प्रभावित होगा और सभी वाहनों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। ज्ञापन देने वालों में धर्मवीर शर्मा, तिलोक सिंह, हेमंत शर्मा, मेघराज शर्मा और छोटू सिंह आदि शामिल रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Elevated Road Project : अब ग्रेटर फरीदाबाद से एनआईटी और गुरुग्राम का सफर होगा आसान, 754 करोड़ की एलिवेटेड रोड योजना तैयार