Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

भारत वैश्विक शक्ति के रूप में उभर रहा: राज्यपाल बागडे  

भारत वैश्विक शक्ति के रूप में उभर रहा: राज्यपाल बागडे  

चूरू: राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे ने मंगलवार को चूरू में जिला स्तरीय अधिकारियों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि भारत तेजी से वैश्विक ताकत के रूप में उभर रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अर्थव्यवस्था सुदृढ़ हो रही है।

राज्यपाल ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर देते हुए भावी पीढ़ी को बौद्धिक रूप से मजबूत करने की अपील की। उन्होंने हरियालो राजस्थान अभियान के तहत अधिक पौधारोपण, खेजड़ी संरक्षण और औद्योगिक विकास को गति देने की आवश्यकता बताई।

बागडे ने पीएम सूर्यघर योजना, पीएम कुसुम योजना और मनरेगा जैसी सरकारी योजनाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को इनका अधिकतम लाभ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जल संरक्षण, रोजगार सृजन और ग्रामीण विकास को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।

इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और आमजन ने राज्यपाल का स्वागत किया और क्षेत्र की आवश्यकताओं पर चर्चा की।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

New Medical University : हरियाणा में खुलेगी नई मेडिकल यूनिवर्सिटी, सरकार ने दी मंजूरी, हरियाणा के साथ राजस्थान के जिलों को मिलेगा फायदा