Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

New Medical University : हरियाणा में खुलेगी नई मेडिकल यूनिवर्सिटी, सरकार ने दी मंजूरी, हरियाणा के साथ राजस्थान के जिलों को मिलेगा फायदा

New Medical University : हरियाणा में खुलेगी नई मेडिकल यूनिवर्सिटी, सरकार ने दी मंजूरी, हरियाणा के साथ राजस्थान के जिलों को मिलेगा फायदा

हरियाणा सरकार द्वारा नई मेडिकल यूनिवर्सिटी की मंजूरी देकर अधिसूचना जारी की है। इस नई मेडिकल यूनिवर्सिटी बनने का फायदा हरियाणा के साथ राजस्थान के युवाओं को मिलने वाला है, क्योंकि यह मेडिकल यूनिवर्सिटी हरियाणा व राजस्थान की सीमा पर स्थित गांव नंदरामपुर बास में स्थापित की जाएगी। इस नई मेडिकल यूनिवर्सिटी प्राइवेट होगी, जिसे सरकार ने मंजूरी देने के साथ ही अधिसूचना जारी कर दी है।

हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के गांव नंदरामपुर बास में मेडिकल यूनिवर्सिटी (कुसुम इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी) की स्थापना 'महेंद्र सिंह एजुकेशन वेलफेयर सोसाइटी' द्वारा की जा रही है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना को वर्ष 2027 तक पूरा कर शैक्षणिक सत्र शुरू करने की तैयारी चल रही है। महेंद्र सिंह एजुकेशन वेलफेयर सोसाइटी के अंतर्गत पहल करते हुए यूनिवर्सिटी परिसर में स्थित अस्पताल में बीमारियों का इलाज शुरू कर दिया गया है। विशेष यह है कि इलाज मुफ्त किया जा रहा है।

हरियाणा के साथ राजस्थान के लोगों को मिलेगा लाभ

यह यूनिवर्सिटी हरियाणा और राजस्थान की सीमा से बिल्कुल सटी हुई है। इसका सबसे अधिक लाभ रेवाड़ी और गुड़गांव के साथ पड़ोसी राज्य राजस्थान के अलवर, खैरथल तिजारा और झुंझुनूं जैसे नजदीकी जिलों के विद्यार्थियों को मिलेगा। अब तक इन क्षेत्रों के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण प्राइवेट यूनिवर्सिटी की पढ़ाई के लिए जयपुर या दिल्ली-एनसीआर के दूरदराज इलाकों का रुख करना पड़ता था।

अब रेवाड़ी में ही विश्वस्तरीय शैक्षणिक और मेडिकल संसाधन उपलब्ध होने से उनका समय और पैसा दोनों बचेगा। मेट्रोपॉलिटन शहरों के निकट होने के कारण यहां राष्ट्रीय स्तर के फैकल्टी, कॉर्पोरेट एक्सपर्ट्स और रिसर्च स्कॉलर्स का आना-जाना आसान रहेगा। साथ ही, विद्यार्थियों को इंटर्नशिप और प्लेसमेंट के दौरान बड़ी मल्टीनेशनल कंपनियों व सुपर-स्पेशलिटी अस्पतालों से जुड़ने का सीधा फायदा मिलेगा।

युवाओं के लिए खुलेंगे नए अवसर

दिल्ली के लोक नायक जय प्रकाश (एलएनजेपी) अस्पताल के पूर्व मेडिकल डायरेक्टर एवं कुसुम इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के डीन कम प्रिंसिपल डॉ. जेसी पस्सी के अनुसार, शिक्षा का विस्तार हमेशा ही इलाके के लिए फायदेमंद होता है। प्रशासनिक और इंफ्रास्ट्रक्चर स्तर पर तैयारियां तेजी से आगे बढ़ रही हैं। लक्ष्य रखा गया है कि वर्ष 2027 में यूनिवर्सिटी का निर्माण कार्य और सभी आवश्यक अनुमतियां पूरी कर दाखिला प्रक्रिया शुरू कर दी जाए। यूनिवर्सिटी से इलाकों में न केवल शिक्षा व स्वास्थ्य का स्तर सुधरेगा, बल्कि व्यापारिक गतिविधियां बढ़ने से स्थानीय स्तर पर प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

New Train Feature : लोहारू, चिड़ावा और झुंझुनूं होकर गुजरने वाली ट्रेन में बड़ा बदलाव, 22 कोचों के साथ नए साल में शुरू होगी नई सुविधा