Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

भरतिया रोड़ पर रोजा इफ्तार की दावत आयोजित  

भरतिया रोड़ पर रोजा इफ्तार की दावत आयोजित  


चूरूः जिला मुख्यालय के भरतिया रोड़ पर कॉम काजियान सदर संजय भाटी व आर के कांट्रेक्टर ग्रुप के मोहम्मद इमरान व रहीश भाटी की ओर से गुरूवार को रोजा इफ्तार की दावत का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मदीना मस्जिद इमाम मौलाना अब्बास अली और मदरसा तौकीर उलूम के मौलाना ने देश- प्रदेश की खुशहाली और तरक्की की कामना की। इस अवसर पर पूर्व उपसभापति प्रतिनिधि रमजान खान, सुरेश शर्मा, मकसूद अली भींचर, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष जमील चौहान, आरिफ खान, शहर अध्यक्ष असलम खोखर, अबरार खान, अब्दुल जब्बार, जाकिर झरियावाला, हिदायत खान, असलम भाटी, मुराद अली ठेकेदार आजाद भाटी सहित अनेक पार्षद शाहरुख खान, बाबू मंत्री, आबिद जाबसरिया, नोमान अहमद, तारीख नागोरी, सलीम गौरी, लाल मोहम्मद हकीमवाला और शहर के गणमान्य जन शामिल हुये। इस दौरान मौलाना अब्बास अली ने कहा कि यह नेक महीना हैं, इसमें जितनी इबादत करे वो कम है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में रोजेदार व आमजन मौजूद थे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

New Medical University : हरियाणा में खुलेगी नई मेडिकल यूनिवर्सिटी, सरकार ने दी मंजूरी, हरियाणा के साथ राजस्थान के जिलों को मिलेगा फायदा