Jaipur Times
ई-पेपर
हिंदी/EN
Login
जयपुर टाइम्स
चुरू

पूर्व नेता प्रतिपक्ष राठौड़ व सहारण ने की होली की रामरमी

द्वारा Jaipur Times
पूर्व नेता प्रतिपक्ष राठौड़ व सहारण ने की होली की रामरमी



चूरू। होली पर्व पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ व विधायक हरलाल सहारण ने शहर में व्यापारियों व शहरवासियों से होली की रामा-श्यामा कर पर्व को शांति व भाईचारे से मनाने का संदेश दिया। पूर्व नेता प्रतिपक्ष राठौड़ व विधायक सहारण ने मोजसिया चौक, गढ़ चौराहा, सफेद घंटाघर होते हुए सुभाष चौक तक व्यापारियों से रामारमी की। पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि होली पर्व को आपसी भाईचारे के साथ मनावे। विधायक सहारण ने कहा कि यह पर्व आपसी घुल मिलकर मनाने का पर्व है। यह पर्व एक दूसरे के रंग लगाकर आपसी प्रेम व भाईचारे को बढ़ाने वाला है। इस अवसर पर प्रधान दीपचंद राहड़, उप जिला प्रमुख महेन्द्र न्यौल, भाजपा जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा, पूर्व सभापति विजय कुमार शर्मा, चंद्राराम गुरी, पदम सिंह, वासुदेव चावला, मदन गोपाल बालाण, सुरेश सारस्वत, अष्विनी बुडानिया, कपिल रक्षक, विष्णु सोनी, सहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।