Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

लीपापोती करके नाली निर्माण कार्य, क्षतिग्रस्त होने पर जांच की मांग

लीपापोती करके नाली निर्माण कार्य, क्षतिग्रस्त होने पर जांच की मांग

ग
मंडावा।
कस्बे के वार्ड दो सहित अन्य वार्डों में किया गया नाली निर्माण कार्य क्षतिग्रस्त होने से लोगों में आक्रोश है। भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहनलाल सैनी ने बताया कि कस्बे के वार्ड 2 में भी अभी हाल ही में नगर पालिका की ओर से नाली निर्माण कार्य विभिन्न जगहों पर करवाया गया था लेकिन ठेकेदार ने गुणवत्ता पूर्वक काम नहीं किया और घटिया निर्माण सामग्री का इस्तेमाल करने के कारण व क्षतिग्रस्त होने लगी है। मोहनलाल सैनी का आरोप है की नाली निर्माण कार्य में भी जमकर भ्रष्टाचार किया गया है व ठेकेदार ने सही ढंग से काम नहीं किया तथा उसने लीपापोती करके नालियों का निर्माण कर दिया। इस मामले को लेकर भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल द्वारा अधिशासी अधिकारी को अवगत करवाया जाएगा तथा संबंधित ठेकेदार का भुगतान नहीं करने और दुबारा से नालियों का निर्माण करवाने की मांग की जाएगी। अगर यहां पर किसी प्रकार की सुनवाई नहीं होती है तो डीएलबी में शिकायत देकर कस्बे में हुए नाली निर्माण कार्यों की जांच करवाने की मांग की जाएगी। जानकारी के अनुसार कस्बे में नालियों के निर्माण कार्य को लेकर नगर पालिका द्वारा अपने चहते ठेकेदार को काम दिया गया तथा उसने नियम अनुसार गुणवत्ता पूर्वक निर्माण सामग्री का इस्तेमाल नहीं किया जिसके कारण जो नाली निर्माण कार्य हुआ है व कुछ दिन बाद ही टूटने लगा है

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Elevated Road Project : अब ग्रेटर फरीदाबाद से एनआईटी और गुरुग्राम का सफर होगा आसान, 754 करोड़ की एलिवेटेड रोड योजना तैयार