Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

निःशुल्क कंप्यूटर कोर्स का शुभारंभ

निःशुल्क कंप्यूटर कोर्स का शुभारंभ


जयपुर टाइम्स
बीदासर(निस)। कस्बे में संचालित निट्स कंप्यूटर सेंटर पर महिला और बाल विकास विभाग की ओर से चयनित महिलाओं और बालिकाओं के निशुल्क कम्प्यूटर कोर्स आरएससीआईटी व आरएससीएफए का शुभारंभ किया गया। जिसकी अध्यक्षता नगरपालिका वार्ड पार्षद सांवरमल सैन ने की। इस अवसर पर पार्षद ने महिला शिक्षा और सरकार की ओर से चलाई जाने वाली विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया।
इस दौरान वार्ड पार्षद नन्दलाल टेलर, व गजानंद प्रजापत, मंजुलता प्रजापत ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा शिक्षा पर ध्यानाकर्षण करने के लिए सबको कंप्यूटर सीखने का बताया। मंजूलता प्रजापत ने विद्यार्थियों को अच्छे अंक कैसे प्राप्त होते हैं व जीवन में सफलता कैसे मिलती है इसके टिप्स बताएं। गजानंद प्रजापत ने बीमा सखी की जानकारी देते हुए रोजगार के टिप्स बताए। कार्यक्रम में पधारे अतिथियों ने चयनित 38 महिलाओं बालिकाओं को कोर्स की किताब भेंट की। इस अवसर पर सेंटर निदेशक परमेश्वर लाल मारोठिया ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। सेंटर पर 38 बालिकाओं का राज्य सरकार की ओर से संचालित निशुल्क कंप्यूटर कोर्स में चयन हुआ है जिनका प्रशिक्षण शुरू हो गया है। यह प्रशिक्षण 3 महीने तक चलेगा तत्पश्चात परीक्षा होकर प्रमाण पत्र दिया जाएंगे।।इस अवसर पर दिव्या प्रजापत, कविता सिद्ध, ममता राठौड़, रामेश्वर नागपुरिया, पूनमचंद मारोठिया आदि मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

New Medical University : हरियाणा में खुलेगी नई मेडिकल यूनिवर्सिटी, सरकार ने दी मंजूरी, हरियाणा के साथ राजस्थान के जिलों को मिलेगा फायदा