Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

सरकारी योजनाओं से हर विप्र बंधु को जोड़ेगा विप्र फाउंडेशन: रामपुरा  

सरकारी योजनाओं से हर विप्र बंधु को जोड़ेगा विप्र फाउंडेशन: रामपुरा  

चूरू, 9 मार्च।स्थानीय आदर्श विद्या मंदिर में विप्र फाउंडेशन राजस्थान जोन प्रथम बीकी बैठक रविवार को आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय सचिव मुकेश रामपुरा, प्रदेशाध्यक्ष धनसुख तावनिया, **प्रदेश प्रभारी भंवर पुरोहित,युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुनील मिश्रा, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष सीमा मिश्रा सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

मुकेश रामपुरा ने कहा कि कोई भी विप्र बंधु सरकार की योजनाओं से वंचित न रहे, यह सुनिश्चित करना कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। भंवर पुरोहित ने समाज में एकता पर जोर देते हुए कहा किब्राह्मण जाति नहीं, बल्कि एक संस्कृति है, जो समाज को सही दिशा देती है।

बैठक मेंप्रदेशाध्यक्ष धनसुख सारस्वतने विप्र फाउंडेशन को अंतरराष्ट्रीय स्तर तक ले जाने की बात कही, जबकि युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुनील मिश्रा ने संगठन की नीति के अनुसार कार्य करने पर बल दिया। **सीमा मिश्राने कुरीतियों के त्याग और शिक्षा के माध्यम से समाज में बदलाव लाने की जरूरत बताई।

बैठक में बीकानेर, गंगानगर, नागौर, हनुमानगढ़ व चूरू जिलों के पदाधिकारियों ने अपने प्रतिवेदन प्रस्तुत किए। शंभू दयाल शर्मा ने आभार जताया और बैठक का संचालन विश्वनाथ शर्मा, प्रमेंद्र शर्मा व राजीव शर्मा ने किया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

New Medical University : हरियाणा में खुलेगी नई मेडिकल यूनिवर्सिटी, सरकार ने दी मंजूरी, हरियाणा के साथ राजस्थान के जिलों को मिलेगा फायदा