Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

भगवान का नाम ही भव पार कराने वाला है: कृष्णानन्द 

भगवान का नाम ही भव पार कराने वाला है: कृष्णानन्द 


जयपुर टाइम्स
रतनगढ(निस)। हंडिया बाबा आश्रम में हट्टीनाथ जी महाराज की 12वीं पुण्यतिथि पर आयोजित नानी बाई के मायरे की कथा में तीसरे दिन कृष्णानंद महाराज ने भगवान के नाम जप की महिमा सुनाते हुए कहा कि भगवान के नाम जप से मन और आत्मा शुद्ध होती है भगवान के नाम जप से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और भक्त भगवत प्राप्ति और मोक्ष प्राप्त करता है। सदैव भगवान के नाम का जप करने से व्यक्ति के कष्ट दूर हो जाते हैं। जीवन में सुख-शांति मिलती है। महाराज ने बताया कि कलियुग में केवल भगवान का नाम ही भव पार कराने वाला है जो व्यक्ति पूर्ण विश्वास के साथ नाम जप करता है वह मनुष्य सभी संकटो से मुक्त रहता है। कथा में संत चीमा बाबा, रमेश नाथ, सुखनाथ, गंगा नाथ, नारायण प्रसाद, महेश प्रजापत, जयचंद पारीक, सीताराम प्रजापत, प्रदीप पारुल आत्रेय, पवन सैनी, गोपी कृष्ण चौमाल, भरत धर्ड, ताराचंद इंदौरिया, जनक सिंह आदि उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

New Medical University : हरियाणा में खुलेगी नई मेडिकल यूनिवर्सिटी, सरकार ने दी मंजूरी, हरियाणा के साथ राजस्थान के जिलों को मिलेगा फायदा