Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

वसुंधरा राजे के जन्मदिन पर गायों को गुड़ खिलाया 

वसुंधरा राजे के जन्मदिन पर गायों को गुड़ खिलाया 


जयपुर टाइम्स
बीदासर(निस)। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया का जन्मदिवस शनिवार श्री शिव कृष्ण गौशाला में जिला प्रमुख प्रतिनिधि रवि आर्य के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केक काटकर सिंधिया के जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी। इस दौरान जिला प्रमुख प्रतिनिधि रवि आर्य ने पूर्व मुख्यमंत्री राजे के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में अन्नपूर्णा रसोई व जल स्वावलंबन योजना, भामाशाह सहित कई तरह की जनहित में नई योजना शुरू हुई उनको आज तक हर पार्टी आगे बढ़ा रही है। वही समर्थकों के साथ आर्य ने गौशाला में गायों को गुड़ खिलाकर पूर्व मुख्यमंत्री के दीर्घायु और स्वस्थ रहने की कामना की। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष सीताराम भोभरिया, महेंद्र सिंघी, जिपस नोरंग सीलु, शोभासर सरपंच इमरान खां आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर हुक्मीचंद सिंघी, गोपालदास स्वामी, रफीक मुगल, जगदीश स्वामी, गुलाम रसूल बल्खी, खींवकरण नाराणीया, मांगीलाल भामू, भंवरलाल माचरा, राजेंद्र पारीक, याकूब मणियार, परमेश्वर लाल लोहिया, मदन प्रजापत, संवतराम दुसाद, हिरनाथ सिद्ध, घसीराम मेघवाल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन भंवरसिंह राठौड़ ने किया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

New Medical University : हरियाणा में खुलेगी नई मेडिकल यूनिवर्सिटी, सरकार ने दी मंजूरी, हरियाणा के साथ राजस्थान के जिलों को मिलेगा फायदा