Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

पराक्रम राठौड़ के जन्मदिन पर झुगी झोपड़ी के बच्चों के बीच काटा केक 

पराक्रम राठौड़ के जन्मदिन पर झुगी झोपड़ी के बच्चों के बीच काटा केक 


जयपुर टाइम्स
चूरू(निस)। यूथ हॉस्टल एसोसिएशन आफ इण्डिया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व भाजपा जिला उपाध्यक्ष पराक्रम सिंह राठौड़ के 44वें जन्म दिन पर भाजपा जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओ ने आपणी पाठशाला में पढ़ने वाले झुंगी झोपड़ी व कच्ची बस्ती में रहने वाले बच्चो के बीच केक काटकर व मिठाई खिलाकर मनाया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री डॉ वासुदेव चावला, जिला उप प्रमुख महेन्द्र न्यौल, एडवोकेट हेमसिंह शेखावत, चेतराम सहारण, जिला मंत्री सूर्यप्रकाश ढाका उपस्थित रहे।
इस दौरान प्रदेश मंत्री डॉ वासुदेव चावला व जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा ने आपणी पाठशाला के बच्चो को भोजन के निमित 11000 रू. सहयोग राशि देकर युवा नेता पराक्रम सिंह राठौड़ के स्वस्थ व दीर्घ जीवन की कामना की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा ने कहा कि पराक्रम सिंह राठौड़ युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत है और कार्यकर्ताओ के लिए हरदम उपलब्ध रहने वाले युवा नेता है। उनके नेतृत्व में युवा कार्यकर्ता अपने आप को सहज महसूस करते है। वे युवाओं के रोल मॉडल के रूप में जाने जाते है और प्रत्येक कार्यकर्ता के साथ उनका जुड़ाव देखते ही बनता है। कार्यक्रम में बोलते हुए प्रदेश मंत्री डॉ. वासुदेव चावला ने कहा कि सेवा से बढकर कोई धर्म नही होता। युवा नेता पराक्रम सिंह राठौड़ के जन्म दिन पर हम सब कार्यकर्ता इन गरीब बच्चो के बीच आकर उनके स्वस्थ व दीर्ध जीवन की कामना करते है। जिला मंत्री सूर्यप्रकाश ढाका ने बताया कि इस अवसर पर सुरेश सारस्वत, मनोज राहड़, हवासिंह राठौड़, मैनपाल, सुनील पूनियां, नरेन्द्र राहड़, लीलाधर कस्वां, सुभाष खिचड़, नरेन्द्र सिंह चौहान सहित आपणी पाठशाला के बच्चे व स्टॉफ सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने युवा नेता पराक्रम सिंह राठौड़ के स्वस्थ व दीर्घ जीवन की कामना की।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

New Medical University : हरियाणा में खुलेगी नई मेडिकल यूनिवर्सिटी, सरकार ने दी मंजूरी, हरियाणा के साथ राजस्थान के जिलों को मिलेगा फायदा