Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

10 किलो अवधिपार घी नष्ट करवाया, खाद्य सामग्री के 8 नमूने लेकर प्रयोगशाला भेजें 

10 किलो अवधिपार घी नष्ट करवाया, खाद्य सामग्री के 8 नमूने लेकर प्रयोगशाला भेजें 


जयपुर टाइम्स
सरदारशहर/चूरू(निस)। जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशानुसार ' शु़द्ध आहार - मिलावट पर वार' अभियान के तहत चिकित्सा विभाग की टीम ने कार्रवाई कर मंगलवार को सरदारशहर में 10 किलो अवधि पार घी नष्ट करवाया व खाद्य सामग्री के 08 नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भिजवाया।
मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज शर्मा ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी मदन बाजिया की टीम की ओर से सरदारशहर में भोमिया मावा भंडार से मावा का व राजलक्ष्मी मिष्ठान से घी का नमूना और 10 किलो अवधिपार घी नष्ट करवाया गया। इसी के साथ सरदारशहर में श्याम स्वीट्स से कलाकंद , सुनील वैरायटी स्टोर से सूजी, लादूराम पवन कुमार से घी, श्याम मसाला उद्योग से धनिया पाउडर, बीकानेर मिष्ठान भंडार से मावा पेड़ा, संजय कुमार तनमय कुमार से सरसों तेल का नमूना लेकर प्रयोगशाला जयपुर भिजवाए गए हैं। इस अवसर पर दूध व दूध से निर्मित खाद्य पदार्थ व मिठाईयां तैयार करने वाले दुकानदारों को साफ सफाई रखने व गुणवतायुक्त खाद्य समग्री को काम में लेने के लिए पाबंद किया गया। उन्होंने बताया कि खाद्य पदार्थ की जांच रिपोर्ट में अमानक पाए जाने पर संबंधित विक्रेताओं के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

New Medical University : हरियाणा में खुलेगी नई मेडिकल यूनिवर्सिटी, सरकार ने दी मंजूरी, हरियाणा के साथ राजस्थान के जिलों को मिलेगा फायदा