Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

एसडीएम बिजेन्द्र सिंह ने फार्मर रजिस्ट्री शिविर का किया अवलोकन

एसडीएम बिजेन्द्र सिंह ने फार्मर रजिस्ट्री शिविर का किया अवलोकन


जयपुर टाइम्स
चूरू(निस)। जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशानुसार मंगलवार को चूरू एसडीएम बिजेन्द्र सिंह ने नाकरासर ग्राम पंचायत में फार्मर रजिस्ट्री शिविर का अवलोकन किया और शिविर व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों से विचार-विमर्श कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
एसडीएम बिजेन्द्र सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशानुरूप प्रत्येक किसान की फार्मर आईडी बने। किसानों को कृषक कल्याण योजनाओं का भरपूर लाभ मिले। शिविरों में किसानों को फैसिलिटेट करते हुए विभागीय योजनाओं के बारे में जागरूक करें। उन्होंने संबंधित ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को शिविर व्यवस्थाओं के समुचित प्रबंधन के निर्देश दिए। इस मौके पर तहसीलदार अशोक गोरा, भू-अभिलेख निरीक्षक रामनिवास, पटवारी नरेन्द्र सहारण, देवेन्द्र सिंह, धर्मपाल महर्षि, महेश रैगर एवं अन्य विभागों से नरेश, कृष्ण कुमार, रमेशचंद्र, कैलाश चंद्र शर्मा व ग्रामवासी उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

New Medical University : हरियाणा में खुलेगी नई मेडिकल यूनिवर्सिटी, सरकार ने दी मंजूरी, हरियाणा के साथ राजस्थान के जिलों को मिलेगा फायदा