Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

तहसील स्तरीय प्रतिभा खोज परीक्षा में कृष्णा पब्लिक स्कूल का दबदबा

तहसील स्तरीय प्रतिभा खोज परीक्षा में कृष्णा पब्लिक स्कूल का दबदबा


- 12 वीं की छात्रा सपना प्रजापत को मिला पहला स्थान और लैपटॉप
जयपुर टाइम्स
सरदारशहर(निस)। तहसील के अमर भारती शिक्षण संस्थान हरदेसर की ओर से आयोजित तहसील स्तरीय प्रतिभा खोज परीक्षा में कृष्णा पब्लिक स्कूल राजासर चौड़िया के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। कक्षा 12 वीं की छात्रा सपना प्रजापत ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। उन्हें पुरस्कार स्वरूप लैपटॉप प्रदान किया गया। कक्षा 10 वीं के छात्र पवन कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी कक्षा की छात्रा पूजा शर्मा ने तृतीय स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि पर विद्यालय के व्यवस्थापक राम कुमार मेघवाल और प्रधानाध्यापक हेतराम फोड़िया ने छात्रों को बधाई दी। समस्त शिक्षकों और ग्रामीणों ने भी विजेता छात्रों को शुभकामनाएं दीं। सभी ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

New Medical University : हरियाणा में खुलेगी नई मेडिकल यूनिवर्सिटी, सरकार ने दी मंजूरी, हरियाणा के साथ राजस्थान के जिलों को मिलेगा फायदा