Jaipur Times
ई-पेपरYT
HI/EN
जयपुर टाइम्स
चुरू

ओलावृष्टि से फसलें बर्बाद, धरतीपुत्रों ने मुआवजे की मांग को लेकर भरी हुंकार 

संवाददाता: जयपुर टाइम्स डेस्क
ओलावृष्टि से फसलें बर्बाद, धरतीपुत्रों ने मुआवजे की मांग को लेकर भरी हुंकार 


जयपुर टाइम्स
सरदारशहर(निस)। उपखंड इलाके में अखिल भारतीय किसान सभा ने ओलावृष्टि से हुए फसल नुकसान के मुआवजे की मांग को लेकर भानीपुरा तहसील कार्यालय के सामने धरना दिया। किसान सभा के अध्यक्ष भगवान राम जाखड़ की अध्यक्षता में किसानों ने तहसील कार्यालय का घेराव किया। प्रदेश प्रतिनिधि छगनलाल चौधरी ने कहा कि रिलायंस फसल बीमा कंपनी ने अभी तक सही तरीके से सर्वे नहीं किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी फसल नुकसान का क्लेम देने से बच रही है। कम्युनिस्ट पार्टी नेता रामकृष्ण छींपा ने बताया कि भानीपुरा क्षेत्र के लगभग 70 गांवों में ओलावृष्टि से गेहूं, इसबगोल, सरसों और चने की फसलें बर्बाद हो गई हैं। प्रभावित गांवों में बादडिया, भानीपुरा, मालसर, नाहरसरा, लूणासर, राजासर पांवरान समेत कई गांव शामिल शामिल हैं। किसान सभा के तहसील मंत्री काशीराम सारण ने तहसीलदार अनिल कुमार मीणा को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर किसानों को उचित मुआवजा नहीं मिला तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। धरने में पूसाराम, हरिराम, मामराज, बलवीर, चेतनराम, कन्हैयालाल, मुकेश और भवानी सिंह सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।