Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

सम्पर्क पोर्टल पर लंबित प्रकरणों की पेंडेंसी शून्य करें: कलेक्टर सुराणा  

सम्पर्क पोर्टल पर लंबित प्रकरणों की पेंडेंसी शून्य करें: कलेक्टर सुराणा  

चूरू। जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा ने आवश्यक सेवाओं की साप्ताहिक बैठक में अधिकारियों को सम्पर्क पोर्टल पर लंबित मामलों का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी प्राथमिकता से परिवादियों को संतुष्ट करें और पेंडेंसी शून्य करें।

कृषि व राजस्व मामलों पर जोर
कलेक्टर ने निर्देश दिए कि ओलावृष्टि से फसल खराबे की गिरदावरी शीघ्र पूरी कर किसानों को उचित मुआवजा दिलाएं। नामांतरण, विभाजन, सीमाज्ञान व अन्य राजस्व प्रकरणों में अनावश्यक पेंडेंसी न रखें।

मनरेगा व नगर निकायों की समीक्षा
उन्होंने मनरेगा में शून्य लेबर वाली पंचायतों में मस्टरोल जारी कर श्रमिकों की संलग्नता सुनिश्चित करने को कहा। नगर निकायों को बरसात से पूर्व नाली-नालों की सफाई के निर्देश दिए।

हरियालो राजस्थान अभियान पर फोकस
सुराणा ने बताया कि प्रदेश में 10 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य है। सभी विभाग इस अभियान को समयबद्ध ढंग से पूरा करें।

बैठक में एडीएम अर्पिता सोनी, डीसीएफ वीरेंद्र कृष्णिया, सीएमएचओ डॉ. मनोज शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी वीसी के जरिए जुड़े।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

New Medical University : हरियाणा में खुलेगी नई मेडिकल यूनिवर्सिटी, सरकार ने दी मंजूरी, हरियाणा के साथ राजस्थान के जिलों को मिलेगा फायदा