जयपुर टाइम्स
सुजानगढ़ (नि.सं.)। कस्बे के निकटवर्ती गांव सारोठिया में आधे घरों में पेयजल संकट व्याप्त है, जिसको लेकर लोगों ने प्रदर्शन किया और चार ग्रामीण टंकी पर भी चढ़ गए। ग्रामीणों ने स्थानीय लाईनमेन के खिलाफ आक्रोश प्रकट किया। सूचना पर तहसीलदार राजू देवी, भू अभिलेख निरीक्षक मानवेंद्र शर्मा, सहायक अभियंता पीयूष कुमार मौके पर पहुंचे और लोगों से समझाईश की। ग्रामीणों ने अधिकारियों को बताया कि लाईनमेन चुनीलाल जान बूझकर पेयजल संकट पैदा करता है और केवल रिश्वत लेने के लिए पेयजल सप्लाई सभी घरों को समान रूप से नहीं देता। तहसीलदार ने समुचित कार्यवाही का आश्वासन देते हुए ग्रामीणों से कहा कि जल्द समस्या का समाधान किया जायेगा। इस दौरान अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।
चुरू
पेयजल संकट से गुस्साए लोगों का प्रदर्शन, लाईनमेन बदलने की मांग


