Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

विकास कार्यों के लिए चूरू विधायक ने विधानसभा में उठाए प्रश्न

विकास कार्यों के लिए चूरू विधायक ने विधानसभा में उठाए प्रश्न


जयपुर टाइम्स
चूरू(निस)। राजस्थान विधानसभा में विधायक हरलाल सहारण ने चूरू विधानसभा में विभिन्न विकास कार्यों को करवाने के संदर्भ में प्रश्न उठाए गए जिसमें
उन्होंने मांग उठाई कि चूरू विधानसभा में पिछले पांच वर्षों में एक भी प्राथमिक दुग्ध उत्पादन केंद्र की स्थापना नहीं गई उन्होंने जानकारी चाही कि क्या ऐसी कोई योजना सरकार के पास है। विधायक हरलाल सहारण ने बोलते हुए मांग की कि चूरू में क्रय विक्रय समिति का 60 वर्ष पुराना जीर्ण शीर्ण भवन है उसके निर्माण के लिए उन्होंने 50 लाख रुपए आवंटित करने की अपील करते हुए कहा कि इस भवन को कृषि मंडी में बनाया जाए जिससे किसानों को सुविधा मिल सके।
विधायक हरलाल सहारण की मांग पर संबंधित मंत्री ने सकारात्मक जबाव देते हुए कहा कि सरकार प्रदेश के हर क्षेत्र के विकास के लिए संकल्पित है और शीघ्र ही इस पर निर्णय कर लिया जाएगा।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

New Medical University : हरियाणा में खुलेगी नई मेडिकल यूनिवर्सिटी, सरकार ने दी मंजूरी, हरियाणा के साथ राजस्थान के जिलों को मिलेगा फायदा