Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने दी मंजूरी, ढाणी पांचेरा व फोगां के बीच बनेगी नई सड़क

डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने दी मंजूरी, ढाणी पांचेरा व फोगां के बीच बनेगी नई सड़क

- 2.80 करोड़ की लागत से बनेगी 7 किमी सड़क
जयपुर टाइम्स
सरदारशहर(निस)। उपखंड क्षेत्र में ढाणी पांचेरा से फोगां भरथरी तक 7 किलोमीटर की नई सड़क बनेगी। राज्य सरकार ने बजट 2025-26 में इस मिसिंग लिंक सड़क के लिए 2 करोड़ 80 लाख रुपए की राशि मंजूर की है। इस सड़क की स्वीकृति मिलने पर ग्राम पंचायत के सरपंच भरतराज सारण, मदनलाल शर्मा और राजाराम हुड्डा ने उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी से मुलाकात की। उन्होंने डिप्टी सीएम को गुलदस्ता भेंटकर आभार व्यक्त किया। सरपंच भरतराज सारण ने बताया कि इस सड़क की मंजूरी में युवा उद्यमी राजेश सारण की महत्वपूर्ण भूमिका रही। राजेश सारण ने व्यक्तिगत रूप से उपमुख्यमंत्री से मिलकर इस मामले को उनके संज्ञान में लाया था। इसके बाद ही बजट में इस सड़क को शामिल किया गया। ग्राम पंचायत के प्रतिनिधियों ने जयपुर जाकर राजेश सारण को भी बधाई दी। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने आश्वासन दिया कि क्षेत्र के विकास कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करवाने का प्रयास किया जाएगा।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

New Medical University : हरियाणा में खुलेगी नई मेडिकल यूनिवर्सिटी, सरकार ने दी मंजूरी, हरियाणा के साथ राजस्थान के जिलों को मिलेगा फायदा