Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

जिले 40 प्रगतिशील किसानों का दल मशरूम उत्पादन की उन्नत तकनीकी का प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु दिल्ली रवाना

जिले 40 प्रगतिशील किसानों का दल मशरूम उत्पादन की उन्नत तकनीकी का प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु दिल्ली रवाना

अलवर। किसानों को नई तकनीक सिखाने के उद्देश्य से जिले 40 प्रगतिशील किसानों का दल राष्ट्रीय बागवानी अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान नई दिल्ली में सात दिवसीय प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए रवाना हुआ। प्रशिक्षण दल को अतिरिक्त जिला कलक्टर द्वितीय योगेश डागुर एवं कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक पी.सी मीना ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक पी.सी मीना ने बताया कि किसानों से कहा कि संस्थान के विषय विशेषज्ञों से अच्छी तरह करें व कृषि में नवाचार करें तथा प्रशिक्षण में सीखी गई मशरूम उत्पादन तकनीकों का अपने गांवों में अधिकाधिक प्रचार-प्रसार कर अन्य किसानों को इसके लिए प्रोत्साहित करें।
उप निदेशक आत्मा डॉ. संदीप कुमार शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री बजट घोषणा 2024-25 में राजस्थान कौशल एवं क्षमता संवर्धन घोषणा के तहत आत्मा योजनान्तर्गत जिले की अलग-अलग पंचायत समितियों से चयनित 40 प्रगतिशील किसानों के दल को 5 मार्च तक मशरूम उत्पादन की उन्नत तकनीकी व प्रसंस्करण विषय के संबंध में प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु राष्ट्रीय बागवानी अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान में भेजा गया है। दल के प्रभारी सहायक कृषि अधिकारी हरी सिंह हैं जिनके नेतृत्व में कृषकों का यह दल भेजा गया है।
इस अवसर पर उद्यान विभाग के उप निदेशक के.एल मीना, सहायक निदेशक मंगतू राम शर्मा, कृषि अधिकारी जितेन्द्र फौजदार व बी.डी पलसानिया मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Railway decision : 4 घंटे से ज्यादा लेट चलने वाली ट्रेनें रेलवे के निशाने पर, बड़ा फैसला जल्द