Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

गुणवत्ता और मृदुल व्यवहार ही प्रतिष्ठान को ऊंचाइयों तक पहुंचा सकता हैं: राठौड़ - पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने उमा इंटरप्राइजेज का किया उदघाटन

गुणवत्ता और मृदुल व्यवहार ही प्रतिष्ठान को ऊंचाइयों तक पहुंचा सकता हैं: राठौड़ - पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने उमा इंटरप्राइजेज का किया उदघाटन


जयपुर टाइम्स
चूरू (निस)। स्थानीय नई सड़क पर नवस्थापित उमा इंटरप्राइजेज का शुभारंभ बुधवार को पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ व विधायक हरलाल सहारण ने फीता काटकर किया। प्रतिष्ठान संचालक आदित्य चोटिया ने बताया कि वर्तमान प्रतिस्पर्धा के दौर में दीर्घकालिक सोच के साथ उपभोक्ताओं को दी जाने वाली गुणवत्तापूर्ण सेवाएं और मृदुल व्यवहार ही प्रतिष्ठान को ऊंचाइयों तक पहुंचा सकता हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि घरेलू वस्तुओं से जुड़े इस प्रतिष्ठान पर लोगों को बेहतर सेवाएं मिलेंगी और ग्राहकों की संतुष्टि को ध्येय बनाकर काम किया जाएगा। इस अवसर पर विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि आज उपभोक्ता जागरूक हो रहे हैं और सेवाओं में भी पूर्व की बजाय गुणवत्ता और पारदर्शिता देखी जा रही है। भाजपा नेता राधेश्याम चोटिया ने अतिथियों का स्वागत किया। मुरारीलाल चोटिया ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान प्रधान दीपचंद राहड़, भाजपा जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा, भाजपा नेता ओम सारस्वत, फतेहचंद सोती, पूर्व सभापति विजय शर्मा, कुमार अजय, नरेंद्र शर्मा, किशन उपाध्याय, दिलीप सिंधी, मुबारिक भाटी, विष्वनाथ सैनी, फैम इंटरनेशनल की एमडी शीतल जैन, फैम इंटरनेशनल के सीईओ शालीन जैन, कंपनी प्रतिनधि संदीप कुमार, आबिद खान, चंद्रप्रकाश ढंढ़, गोपाल बुढ़ाढ़रा, रामनिवास चौधरी, मदन लाल चोटिया, सूर्यकांत शर्मा, बाबूलाल शर्मा, गुरुदास भारती सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

New Train Feature : लोहारू, चिड़ावा और झुंझुनूं होकर गुजरने वाली ट्रेन में बड़ा बदलाव, 22 कोचों के साथ नए साल में शुरू होगी नई सुविधा