Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

New Train Feature : लोहारू, चिड़ावा और झुंझुनूं होकर गुजरने वाली ट्रेन में बड़ा बदलाव, 22 कोचों के साथ नए साल में शुरू होगी नई सुविधा

New Train Feature : लोहारू, चिड़ावा और झुंझुनूं होकर गुजरने वाली ट्रेन में बड़ा बदलाव, 22 कोचों के साथ नए साल में शुरू होगी नई सुविधा

रेलवे विभाग जहां पर रेल नेटवर्क को बढ़ा रहा है, उसके साथ मजबूती देकर उसकी सुरक्षा को बढ़ा रहा है। रेलवे विभाग ने सुरक्षा का कदम उठाते हुए काकीनाडा टाउन-हिसार-काकीनाडा टाउन एक्सप्रेस अब आधुनिक एलएचबी रेक से संचालित होगी। लोहारू, चिड़ावा और झुंझुनूं होकर गुजरने वाली इस रेलसेवा में पुराने कोचों की जगह आकर्षक लाल रंग के आधुनिक एलएचबी कोच लगाए जाएंगे।

जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 17295 काकीनाड़ा टाउन-हिसार एक्सप्रेस काकीनाड़ा टाउन से 5 जनवरी 2027 से तथा गाड़ी संख्या 17296 हिसार-काकीनाडा टाउन एक्सप्रेस हिसार से 8 जनवरी 2027 से एलएचबी रेक के साथ संचालित होगी। रेलयात्री संघ चिड़ावा के अध्यक्ष देवेंद्र वर्मा ने बताया कि इस बदलाव से यात्रियों को आधुनिक कोचों में सफर करने का लाभ मिलेगा।

नई एलएचबी रेक में कुल 22 कोच होंगे। इनमें एक फर्स्ट एसी, तीन सेकंड एसी, पांच थर्ड एसी, सात स्लीपर क्लास, चार साधारण श्रेणी तथा दो पावर कार शामिल हैं। सुरक्षा के साथ सफर भी होगा आरामदायक। एलएचबी कोच आधुनिक तकनीक से निर्मित होते हैं। इनकी एंटी-टेलीस्कोपिक डिजाइन दुर्घटना के दौरान कोचों के एक-दूसरे पर चढ़ने की आशंका कम करती है। बेहतर सस्पेंशन के कारण यात्रियों को झटके और कंपन अपेक्षाकृत कम महसूस होते हैं।

इसके अलावा, इन कोचों को 160 किलोमीटर प्रति घंटे तक की गति के लिए डिजाइन किया गया है। आधुनिक डिस्क ब्रेक प्रणाली और बेहतर डिजाइन के चलते इनमें ब्रेकिंग क्षमता तथा यात्रा आराम में भी सुधार होता है। इस बदलाव से लोहारू, चिड़ावा, झुंझुनूं सहित आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को लाभ मिलेगा।

आधुनिक लाल रंग के एलएचबी कोचों के साथ यह रेलसेवा अब नए और आकर्षक स्वरूप में नजर आएगी। रेल यात्री संघ चिड़ावा, डॉ. एलसी वालिया मेमोरियल ट्रस्ट, लोहारू समस्या समाधान सामाजिक संगठन, प्रयास-एक कोशिश सामाजिक संगठन, एसएसजे फाउंडेशन लोहारू गणमान्य लोगों ने रेल विभाग का आभार प्रकट किया है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

IPS बनने की जिद में संकल्प शर्मा ने ठुकरा दिया था जॉब ऑफर लेटर, अब गौतमबुधनगर पुलिस कमिश्नरेट में संभालेंगे जॉइंट सीपी की जिम्मेदारी