Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

किसानों को नहीं मिल रही पर्याप्त बिजली, जैतसीसर में किसानों का प्रदर्शन

किसानों को नहीं मिल रही पर्याप्त बिजली, जैतसीसर में किसानों का प्रदर्शन


जयपुर टाइम्स
सरदारशहर(निस)। तहसील में किसानों का बिजली की समस्या को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी है। रातुसर, रायपुरा, निमरासर, कालवासिया और भाऊवाला गांव के किसान जैतसीसर जीएसएस के सामने एकत्रित होकर बिजली की समस्या के समाधान की मांग करते विरोध प्रदर्शन कर धरना दिया। किसान नेता राकेश सींवर ने बताया कि गेहूं, सरसों, जौ, इसबगोल, मैथी और चना की फसलें पकने की स्थिति में हैं। किसानों को छह घंटे पूर्ण वोल्टेज की बिजली नहीं मिल रही है। जब बिजली आती है तो वह भी कम वोल्टेज की होती है। भारतीय किसान संघ के बैनर तले किसानों ने भानीपुरा तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन बिजली विभाग के सहायक अभियंता और कार्यकारी अभियंता के नाम था। किसानों का कहना है कि बार-बार शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। तहसीलदार ने किसानों को आश्वासन दिया कि उनकी उचित मांगों का जल्द समाधान किया जाएगा। किसानों ने चेतावनी दी है कि अगर दो दिन में समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगे। प्रदर्शन में उदाराम गौरा, खिराजराम ढाका, राकेश सींवर, हरिराम, संतपाल, बहादुर, मनीराम और रामनिवास सहित कई किसान मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

New Train Feature : लोहारू, चिड़ावा और झुंझुनूं होकर गुजरने वाली ट्रेन में बड़ा बदलाव, 22 कोचों के साथ नए साल में शुरू होगी नई सुविधा